कोरबा न्यूज़विशेष समाचार

तीन दिवसीय दौरे पर एसईसीएल पहुंचे कोल इंडिया चेयरमैन, कुसमुंडा मेगा प्रोजेक्ट का किया विस्तृत निरीक्षण

कोरबा (कोरबा वाणी)-कोल इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन बी. साईंराम अपने 3 दिवसीय दौरे पर एसईसीएल पहुंचे। दौरे के प्रथम चरण में वे रायपुर एयरपोर्ट से सीधे गेवरा हाउस पहुंचे, जहां से उन्होंने कुसमुंडा मेगाप्रोजेक्ट का दौरा किया। इस दौरान एसईसीएल के सीएमडी हरिश दुहन उनके साथ उपस्थित रहे।

दौरे के दौरान चेयरमैन ने नीलकंठ साकार व्यू पॉइंट से खदान का अवलोकन करते हुए माइन प्लान, चालू वित्त वर्ष के उत्पादन लक्ष्य, मूल्यांकन रणनीति एवं भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की।

इसके बाद उन्होंने NIML पैच का दौरा कर खनन गतिविधियों का निरीक्षण किया। साथ ही FMC सिस्टम, साइलो उपयोग, डिस्पैच प्रक्रिया एवं भविष्य की एवाक्युएशन योजनाओं की समीक्षा की। कुसमुंडा व्यू पॉइंट पर भी जाकर उन्होंने समग्र ऑपरेशनल परिदृश्य का आकलन किया।

दौरे के दौरान एसईसीएल के निदेशक (तकनीकी/संचालन) एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (कार्मिक) बिरंची दास, निदेशक (वित्त) डी. सुनील कुमार, निदेशक (तकनीकी/योजना एवं परियोजना) रमेश चंद्र महापात्र एवं क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

एसईसीएल के कुसमुंडा क्षेत्र में अपने दौरे के दौरान कोल इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन बी. साईंराम ने विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों एवं अधिकारियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर 42 CuM शॉवेल ऑपरेटर, डोज़र ऑपरेटर, डम्पर ऑपरेटर, ड्रिलर, हाइड्रोलिक शॉवेल मेंटेनेंस स्टाफ, रिपेयर टीम सहित विभिन्न संवर्गों के कर्मियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

इसके साथ ही, कोल इंडिया एवं सार्वजनिक उपक्रमों के खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया, जिससे टीम भावना और संगठनात्मक गर्व को और मजबूती मिली।

दौरे के दौरान चेयरमैन ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

शाम को कोल इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन बी. साईंराम ने  गेवरा क्षेत्र स्थित गेवरा हाउस में साऊथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) की समीक्षा बैठक ली।

बैठक में एसईसीएल के सीएमडी हरीश दुहन सहित निदेशक (तकनीकी/संचालन) एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, निदेशक (वित्त) डी. सुनील कुमार एवं निदेशक (तकनीकी/योजना एवं परियोजना) रमेश चंद्र महापात्र उपस्थित रहे। मेगा परियोजनाओं के महाप्रबंधक एवं मुख्यालय के महाप्रबंधक बैठक में उपस्थित रहे, जबकि अन्य सभी एरिया के महाप्रबंधक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।

बैठक में वित्त वर्ष 2025-26 के प्रदर्शन की समीक्षा की गई तथा वर्ष 2026-27 के लक्ष्यों को प्राप्त करने हेतु विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान पर्यावरण स्वीकृतियों की स्थिति, सुरक्षा से जुड़े विषय, मानसून पूर्व तैयारियाँ, यांत्रिक डिस्पैच सिस्टम जैसे FMC, CHP, साइलो एवं रेल कनेक्टिविटी के बेहतर उपयोग, कैपेक्स योजना एवं विविधीकरण परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

चेयरमैन ने क्षेत्रीय महाप्रबंधकों को निर्देशित किया कि उत्पादन के साथ-साथ सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि उपभोक्ताओं को “value for money” सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।

इसके अतिरिक्त, वीटीसी, आईएसओ जैसे संस्थानों को और सशक्त बनाने तथा सामुदायिक पहल एवं CSR गतिविधियों के दायरे को बढ़ाने पर भी बल दिया गया।

इससे पहले चेयरमैन ने एसईसीएल संचालन समिति के सम्मानित सदस्यों से मुलाकात कर संचालन, कर्मचारियों से जुड़े विषयों एवं भविष्य की दिशा पर चर्चा की।