कोरबा न्यूज़

देर शाम जलेगी होलिका, पूजा करने पहुंची महिलाओं ने की परिक्रमा

कोरबा(कोरबा वाणी)-कल 18 मार्च को शहर से लेकर गांव तक होली पर्व की धूम रहेगी। ऊर्जाधानी में सोमवार को जगह-जगह होलिका दहन की तैयारी है। इसके पहले आज सुबह से ही होलिका की पूजा करने पहुंची महिलाओं ने परिक्रमा कर फूल, अक्षत, रोली अर्पित किए। शहर से लेकर उपनगर दीपका, बांकीमोंगरा, कुसमुंडा, दर्री, जमनीपाली, हरदीबाजार समेत अन्य जगहों पर रंगों का बाजार सजा है, जहां पर सामान खरीदने लोग पहुंच रहे हैं। जिले की शांति व्यवस्था कायम रहे इसके लिए पुलिस ने भी पुख्ता तैयारी कर रखी है। पर्व की आड़ में हुड़दंग मचाने वालों की खैर नहीं रहेगी। इसके लिए पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी क्षेत्र में नजर बनाई हुई है।