कोरबा न्यूज़

नेता प्रतिपक्ष ने बांटी चरण पादुका,अंत्योदय ही हमारा मूल मंत्र -नेता प्रतिपक्ष हितानंद

कोरबा(कोरबा वाणी)-विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी का 06 अप्रैल को स्थापना दिवस मनाया जाता है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी की राज्यसभा सदस्य सरोज पांडे ने अपने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया था कि वह आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों में चरण पादुका बांटकर भाजपा के स्थापना दिवस को मनाए। उनसे प्रेरणा लेकर बाल्को नगर के समीप ग्राम दोन्दरों स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में नगर पालिक निगम के नेता प्रतिपक्ष l हितानंद अग्रवाल जी एवं उनके सहयोगियों द्वारा सभी आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के बीच चरण पादुका बांटी गई। उपस्थित सभी लोगों ने बच्चों को अपने हाथों से चरण पादुकाऐं पहनाई। हितानंद अग्रवाल ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है, जो राष्ट्रवाद के सिद्धांतों पर एवं संस्कृति मूल्यों पर चलती है, सेवा के कार्य करती है। भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 1980 में हुई थी। शुरू से ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का विचार सेवा भाव का रहा है। उसी का अनुसरण करते हुए आज के दिन को सेवा के रूप में मनाने का संकल्प लिया गया एवं भारतीय जनता पार्टी की राज्य सभा सदस्य सरोज पांडे के द्वारा आवाहन भी किया गया था कि सभी पार्टी कार्यकर्ता अपने-अपने स्तर पर सेवा कार्यों को करें एवं पार्टी के स्थापना दिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाए। भारतीय जनता पार्टी का मूल मंत्र अंत्योदय है ,इसी सिद्धांत पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता काम भी करते हैं जिसका अर्थ है समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति को लाभ पहुंचाना उसका पूरा ध्यान रखना अतः उसी सिद्धांत के तहत आज चरण पादुका छोटे गरीब बच्चों को प्रदान किया गया।