कोरबा न्यूज़

जलिया वाला बाग दिवस तथा डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की 131वीं जयंती मनाया जावेगा।

कोरबा(कोरबा वाणी)- जिला कांग्रेस कार्यालय टी पी नगर कोरबा में दिनांक 13 अप्रैल 2022 दिन बुधवार को प्रातः 11ः00 बजे जलिया वाला बाग दिवस के रूप में तथा दिनांक 14 अप्रैल 2022 दिन गुरूवार को प्रातः 11ः00 बजे भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की 131वीं जयंती मनाया जावेगा।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वय सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल एवं सपना चौहान ने उपरोक्त कार्यक्रम में जिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, सेवादल, महिला कांग्रेस, पार्षदगण, पार्षद प्रत्याशी, एनएसयूआई, एल्डरमेन, जोन-वार्ड-बुथ पदाधिकारी सहित जनप्रतिनिधिगण एवं कांग्रेस परिवार के समस्त पदाधिकारियों को समय पर उपस्थित होने आग्रह किया है।