Uncategorized

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा- अगले 15 साल में स्वामी विवेकानंद, महर्षि अरविंद के सपनों का अखंड भारत बनेगा हमारा देश

हरिद्वार(कोरबा वाणी)-आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि अगले 15 साल में हमारा देश स्वामी विवेकानंद, महर्षि अरविंद के सपनों का अखंड भारत बनेगा। संतों की ओर से कहा गया है कि 20 से 25 साल में भारत फिर से अखंड भारत होगा। लेकिन यदि हम सब मिलकर इस कार्य की गति बढ़ाएं तो अगले 15 साल में अखंड भारत बन जाएगा।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सर संघचालक भागवत कनखल के संन्यास रोड स्थित श्रीकृष्ण निवास एवं पूर्णानंद आश्रम में ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर श्री 1008 स्वामी दिव्यानंद गिरि की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा और श्री गुरुत्रय मंदिर का लोकार्पण अवसर पर अपनी बात रख रहे थे। उन्होंने कहा कि हम अहिंसा की ही बात करेंगे, पर यह बात हाथों में डंडा लेकर कहेंगे। हमारे में मन में कोई द्वेष, शत्रुता भाव नहीं है, लेकिन दुनिया शक्ति को ही मानती है तो हम क्या करें। हमारी राष्ट्रीयता गंगा के प्रवाह की तरह कल-कलकर बह रही है। जब तक राष्ट्र है तब तक धर्म है। धर्म के प्रयास के उत्थान के लिए प्रयास होगा तो भारत का उत्थान होगा।