शराबी पति ने हसिया से गले पर वार कर पत्नी को किया घायल, डायल 112 की ईआरवी टीम ने पहुंचाया अस्पताल
कोरबा(कोरबा वाणी)-शराबी पति ने हसिया से गले पर वारकर पत्नी को घायल कर दिया। इसकी सूचना डायल 112 में दी गई। इसके बाद मिले इवेंट पर बांगो कोबरा 01 की ईआरवी टीम पहुंची और घायल महिला को स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया, उसकी हालत नाजुक बतायी जा रही है।
शराब के नशे में पति की पत्नी पर हमले की घटना कोरबी पुलिस चौकी क्षेत्र के जलके पंचायत की खतारपारा की है। जानकारी के अनुसार यहां रहने वाले अशोक अघरिया के आए दिन शराब के नशे में धुत्त होकर अपनी पत्नी सुषमा बाई को प्रताडि़त करने से मायके में आकर रही थी। सुषमा के परिजनों ने बताया कि अशोक अघरिया अपनी पत्नी को ससुराल ले जाने आया था। मगर अशोक की नशे में होने से उसकी हरकत को देखकर परिजनों ने सुषमा को ले जाने से मना किया। इस पर वह विवाद करते हुए तैश में आकर सुषमा के गले पर हसिया से वार कर दिया। इस हमले में महिला घायल हो गइ्र। डॉयल 112 की ईआरवी टीम ने उसे अस्पताल पहुंचाया। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।