कोरबा प्रेस क्लब के नई कार्यकारिणी के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा, 14 जून को होगा मतदान
कोरबा(कोरबा वाणी)-कोरबा प्रेस क्लब, कोरबा के नई कार्यकारिणी के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। मतदान 14 जून को होगा। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। प्रेस क्लब के संरक्षक, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, उपसचिव, कोषाध्यक्ष के एक और कार्यकारिणी सदस्य के तीन पदों पर चुनाव होना है। जारी चुनाव कार्यक्रम के अनुसार चुनाव अधिकारी अधिवक्ता लक्ष्मीनारायण अग्रवाल होंगे। शहर के टीपी नगर स्थित तिलक भवन, कोरबा प्रेस क्लब कार्यालय में मतदान होगा। प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन 12 जून सुबह 10 बजे किया जाएगा। इसी दिन सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक प्रारंभिक मतदाता सूची पर आपत्तियां ली जाएगी। दोपहर 1.30 बजे से इन आपत्तियों पर निराकरण के बाद 12 जून को ही दोपहर 3 बजे अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा। इसी दिन दोपहर 3.30 बजे से शाम 6 बजे तक नामांकन पत्र उपलब्ध रहेंगे। 13 जून दोपहर 1.30 बजे तक नामांकन पत्र जमा लिए जाएंगे। इसी दिन शाम 4 बजे तक नामांकन वापस ले सकेंगे। शाम 5 बजे प्रत्याशियों के नामों की अंतिम सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा। 14 जून को कोरबा प्रेस क्लब कार्यालय में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान के बाद इसी दिन शाम 4 बजे से मतगणना होंगे। इसके बाद परिणाम की घोषणा की जाएगी। प्रेस क्लब के सदस्यों का कोई पोस्टल मतदान स्वीकार नहीं किए जाएंगे।