राकेश श्रीवास्तव कोरबा प्रेस क्लब के नए अध्यक्ष, दिनेश राज चुने गए सचिव
कोरबा(कोरबा वाणी)-कोरबा प्रेस क्लब के नए अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव चुन लिए गए हैं। दो वर्ष के कार्यकाल के लिए हुए चुनाव में उन्होंने जीत हासिल कर ली है। संरक्षक कमलेश यादव चुने गए हैं। सचिव पद पर दिनेश राज, उपाध्यक्ष पद पर विवेक शर्मा, कोषाध्यक्ष पद पर रंजन प्रसाद, उप सचिव पद पर धीरज कुमार दुबे चुनाव जीते। संस्था के कार्यकारिणी सदस्य के तीन पद पर मनोज यादव, हरीश तिवारी और रमेश वर्मा ने बाजी मारी है। जल्द ही नई कार्यकारिणी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह होगा।