रायपुर

छत्तीसगढ़ में डीजल-पेट्रोल की आपूर्ति हुई कम, छत्तीसगढ़ के सीएम ने केंद्र को लिखी चिट्ठी

रायपुर(कोरबा वाणी)-प्रदेश में पहले पेट्रोल-डीजल का बफर स्टॉक 4-5 दिन का होता था, अब 1 दिन के लिए ही बच रहा है। इसके पीछे वजह छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति कम होना है। इस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चिंता जाहिर की है। उन्होंने केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी को चिट्ठी लिखी है, जिसमें पेट्रोल व डीजल की नियमित आपूर्ति का अनुरोध किया है। उन्होंने पत्र में बताया है कि आपूर्ति कम होने से आम लोगों की समस्याएं बढ़ रही हैं और कृषि गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। बता दें कि छत्तीसगढ़ कृषि प्रधान राज्य है और मानसून की शुरुआत के साथ कृषि गतिविधियां भी बढ़ गई है।