कोरबा न्यूज़

रेखा त्रिपाठी एल्डरमेन नियुक्त

कोरबा(कोरबा वाणी)-नगर पालिक निगम कोरबा की पूर्व एल्डरमेन स्व. संगीता सक्सेना के स्थान पर कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री रेखा त्रिपाठी को एल्डरमेन नियुक्त किया गया है।

कुल 11 एल्डरमेन की नियुक्ती 17 सितंबर 2020 को एवं सनद दास दीवान की 10 जून 2021 को राज्य शासन द्वारा नियुक्त किया गया था जिसमें कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री संगीता सक्सेना का निधन 15 मई को हो गया था। स्व संगीता सक्सेना के रिक्त पद पर रेखा त्रिपाठी की नियुक्ति विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, सांसद ज्योत्सना महंत एवं राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के अनुसंशा पर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग छ.ग. रायपुर की ओर से की गयी है।

रेखा त्रिपाठी के नियुक्ति पर कांग्रेसजनो ने हर्ष व्यक्त की है।