एसपी भोजराम पटेल का महासमुंद तबादला, राजनांदगांव में पदस्थ संतोष सिंह होंगे जिले के नए पुलिस अधीक्षक
कोरबा(कोरबा वाणी)-जिल के एसपी भोजराम पटेल का महासमुंद जिले में तबादला कर दिया गया है। राजनांदगांव जिले में पदस्थ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह अब जिले के नए एसपी होंगे।
गुरुवार को छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग के अवर सचिव मनोज श्रीवास्तव की ओर से जारी आदेश में 10 वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल सूरजपुर के सेनानी डी. रविशंकर को जशपुर का नया एसपी बनाया गया है। इसी तरह 15 वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल बीजापुर के सेनानी सुजीत कुमार 10 वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल सूरजपुर के अब सेनानी होंगे। 11 वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल जांजगीर-चांपा के सेनानी इंदिरा कल्याण एलेसेला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के एसपी होंगे। जशपुर के पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार अग्रवाल का 11 वीं वाहिनी छसबल जांजगीर-चांपा के सेनानी होंगे। महासमुंद के नए एसपी विवेक शुक्ला होंगे। कोरिया जिले के एसपी प्रफुल्ल ठाकुर को राजनांदगांव तबादला कर दिया गया है तो एसपी त्रिलोक बंसल कोरिया जिले के नए एसपी होंगे।