कोरबा न्यूज़

सभी जनपदों व नगरीय निकायों में श्रम मित्र संयोजक मनोनित, श्रमिकों के लाभ की योजनाओं की देंगे जानकारी

कोरबा(कोरबा वाणी)-श्रमिकों के फायदे की योजनाओं की जानकारी देने श्रम विभाग ने सभी जनपदों व नगरीय निकायों में श्रम मित्र संयोजक मनोनिति किए गए हैं, जो श्रम विभाग के छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल तथा छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल में निर्माण, असंगठित श्रमिकों का पंजीयन और पंजीकृत श्रमिकों को मंडल की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी देने श्रमिकों के हितों के लिए संचालित योजनाओं के व्यापक प्रचार प्रसार के लिए कार्य करेंगे और शासन की ओर से समय-समय पर श्रमिक हित में लिए गए निर्णयों से श्रमिकों को अवगत कराएंगे।