कोरबा न्यूज़

जयसिंह अग्रवाल ने केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सी.बी.एस.ई.) के कक्षा 10वीं एवं 12वीं परीक्षा में सफल हुए छात्र-छात्राओं को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

कोरबा(कोरबा वाणी)-प्रदेश के राजस्व मंत्री एवं कोरबा विधायक जयसिंह अग्रवाल ने केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सी.बी.एस.ई.) के कक्षा 10वीं एवं 12वीं परीक्षा में सफल हुए छात्र-छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि समाचार पत्रों के माध्यम से मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ प्रदेश से कक्षा 10वीं एवं 12वीं का रिजल्ट 90 प्रतिशत से भी अधिक रहा है। वहीं कोरबा जिले में कक्षा 10वीं एवं 12वीं का परीक्षा परिणाम 98 प्रतिशत रहा है। राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि इस वर्ष छात्र छात्राओं ने मेहनत में कोई कमी नही छोड़ी, फलस्वरूप परिणाम सामने है। आप सभी छात्रों का मेहनत हम सबके लिए गौरव की बात है, इसी तरह और पढ़ो और बढ़ो।