कोरबा न्यूज़

दिनांक 10.08.2022 को सुबह 10 बजे बरमपुर नहर मार्ग से गौरव यात्रा (पदयात्रा)

कोरबा(कोरबा वाणी)-भारत के आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल जी के नेतृत्व में कोरबा विधान सभा अंतर्गत 75 किलोमीटर गौरव यात्रा (पदयात्रा) का तीसरा दिन दिनांक 10.08.2022 को सुबह 10 बजे बरमपुर नहर मार्ग से यादव मोहल्ला से मंझवार मोहल्ला से बजरंग चौक से शिव मंदिर से सर्वमंगला नगर होते हुए दशहरा मैदान से वार्ड क्र. 59 वैशाली नगर से खमरिया बस्ती से शिव मंदिर चौक विकास नगर से रेल्वे स्टेशन रोड होते हुए वार्ड क्र. 58 इमली छापर चौक से कुचेना रोड़ से प्रेमनगर से आनंद नगर से चंद्रिका नगर से बाजार दफाई से भैरोताल होते हुए बल्गीमोड़ से एक नं. दफाई वार्ड क्र. 56 तक। एक नं. दफाई पूजा पण्डाल में दोपहर भोजन पश्चात पंखा दफाई से सुराकछार बस्ती से शांति नगर से बलगी कॉलोनी से डगनिया बस्ती से बलगी बस्ती। रात्रि 08 बजे से नवधा पंडाल बलगी बस्ती में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ आज की यात्रा विश्राम।

यह पदयात्रा अगले दिन पुनः सुबह 10 बजे प्रारम्भ होगी। जिसमें जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, महिला कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल, युवा कांग्रेस, एनएसयुआई, समस्त कांग्रेस पार्षदगण, पूर्व पार्षदगण, समस्त एल्डरमेन, इंटक, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, खेल प्रकोष्ठ, राजीव कांग्रेस, मछुवारा कांग्रेस, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ, कौमी एकता, विधि प्रकोष्ठ, सहकारिता प्रकोष्ठ, कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग, अनुसूचित जाति विभाग, अनुसूचित जनजाति विभाग (आदिवासी कांग्रेस), युथ इंटक सहित कांग्रेस के समस्त प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की अनिवार्य रूप से उपस्थिति प्रार्थनीय है।