सियासत

जेसीसीजे प्रत्याशी की छबि धूमिल करने के मामले में माकपा नेता संजय पराते के खिलाफ शिकायत,अपराध कायम कर कानूनी कार्यवाही करने की मांग

कोरबा (कोरबा वाणी)- कटघोरा विधानसभा से जोगी कांग्रेस के प्रत्याशी सपूरन कुलदीप ने माकपा नेता संजय पराते पर चुनाव में उनकी छबि धूमिल करने का आरोप लगाते निर्वाचन अधिकारी से लिखित शिकायत की है।

दरअसल चुनाव के एक दिन पहले सोशल मीडिया में एक भ्रामक समाचार प्रकाशित करवाया गया जिसमे उल्लेख किया गया था की राजमिस्त्री मजदूर रेजा कुली एकता यूनियन के राज्य अध्यक्ष सुखरंजन नंदी ने जेसीसीजे प्रत्याशी सपूरन कुलदीप को राजमिस्त्री मजदूर रेजा कुली एकता यूनियन और भूविस्थापित किसान कल्याण संघ से निष्कासित कर दिया है। जबकि सुखरंजन नंदी ने इस समाचार का खण्डन किया है।

जब इस भ्रामक समाचार को प्रकाशित करने वाले सोशल मीडिया से न्यूज का स्रोत की जानकारी ली गई की आपने की दस्तावेज के आधार पर न्यूज लगाया है तो सोशल मीडिया के अधिकृत व्यक्ति ने रायपुर निवासी माकपा नेता संजय पराते का नाम बताते जानकारी दी की उनके मोबाइल नंबर – 9424231650 से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उक्त समाचार को प्रकाशित करवाया।

चूंकि संजय पराते ने एक झूठा और भ्रामक समाचार जनता कांग्रेस के प्रत्याशी की छबि को धूमिल करने के उद्देश्य से प्रकाशित करवाया जो अपराधिक कृत्य है। इसी आधार पर जेसीसीजे प्रत्याशी ने माकपा नेता संजय पराते के खिलाफ निर्वाचन अधिकारी से छबि धूमिल करने झूठा और भ्रामक खबर प्रकाशित करने की शिकायत कर उचित कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है। शिकायक पत्र के साथ उन नंबरों, तमाम स्क्रीन शाट को भी प्रमाण के रूप में संलग्न किया गया है।

पुलिस अधीक्षक को भी किया गया शिकायत

राजमिस्त्री मजदूर रेजा कुली एकता यूनियन के राज्य कार्यकारी अध्यक्ष सुखरंजन नंदी ने भी संजय पराते के खिलाफ पुलिस अधीक्षक को शिकायत किया है।

शिकायत में मुख्य रूप से माकपा नेता संजय पराते द्वारा उनके नाम एवं फोटो का दुरुयपोग कर एक गलत समाचार प्रकाशित कर मजदूर यूनियन में भ्रम की स्थिति फैलाने का काम किया है। उसके साथ ही इस अपराधिक काम को अंजाम देने के लिए संजय पराते ने सोशल मीडिया का भी उपयोग किया है।जो साइबर अपराध के दायरे में आता है।

यूनियन नेता ने पुलिस अधीक्षक से संजय पराते के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर कानूनी कार्यवाही करने का आग्रह किया है।