कोरबा न्यूज़

शनिवार को कैबिनेट मंत्री लखन देवांगन का कोरबा प्रवास, जगह-जगह होगा स्वागत

कोरबा (कोरबा वाणी)- छग सरकार में कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन का कोरबा प्रवास शनिवार को होगा। वह अपने निज निवास कचना (रायपुर) से बिलासपुर के लिए प्रस्थान करेंगे जहां प्रात 11:00 बजे हिंदू चौक बिलासपुर में उनका स्वागत सत्कार होगा। इसके पश्चात नेहरू चौक में आतिशबाजी होगी। तत्पश्चात 12:30 बजे उनका पाली आगमन होगा जहां पर जनपद कार्यालय के सामने स्वागत सत्कार होगा।

पाली के बाद चैतमा होते हुवे दोपहर 1:00 बजे लखन देवांगन का कटघोरा आगमन होगा जहां 1:30 बजे उनका स्वागत सत्कार कार्यकर्ताओं के द्वारा किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री लखन देवांगन कटघोरा के बाद दोपहर 2:00 बजे छुरी पहुंचेंगे। इसके बाद एनटीपीसी गेट में उनका स्वागत होगा। दोपहर 2:30 बजे दर्री बस स्टैंड में कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। उसके बाद 3:15 बजे कोहड़िया चौक में स्वागत सत्कार होगा। 4:00 बजे अप्पू गार्डन के पास स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

4:30 बजे मंत्री लखन देवांगन का ट्रांसपोर्ट नगर चौक में जिले के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के द्वारा अभूतपूर्व स्वागत किया जाएगा।

ट्रांसपोर्ट नगर से खुली गाड़ी में आभार रैली प्रारंभ होगी जो सीतामढ़ी चौक में समाप्त होगी।

मीडिया प्रभारी मनोज ठाकुर ने बताया की मंत्री लखन देवांगन के कोरबा प्रवास को लेकर के कार्यकर्ताओं सहित आम जनता में खासा उत्साह है और स्वागत रैली को लेकर भाजपा कार्यकर्ता जुट गए हैं।