Big Breaking News
कोरबा न्यूज़

जादूगर सिकंदर ने दिया कोविड टीकाकरण कराने का जन संदेश,जादू शो में जन संदेश से जादूगर सिकंदर खूब बटोर रहे तालियां

कोरबा(कोरबा वाणी)-शहर के बुधवारी बाजार के समीप जैन मंदिर परिसर के हॉल में चल रहे जादूगर सिकंदर का शो जनसंदेशो के प्रसारण का अच्छा माध्यम बन गया है और जादू शो मनोरंजन के साथ-साथ जादू के जन संदेशो के लिए भी काफी चर्चित हो रहा है। वे जादू के माध्यम से कोविड टीका हर व्यक्ति को लेने का जन संदेश बहुत प्रभावशाली तरीके से दे रहे हैं। देश में लडकियों की कम होती जनसंख्या और कन्या भ्रूण हत्या पर भी एक खास खेल दिखाकर कन्या भ्रूण हत्या को महापाप बता रहे हैं और दर्शको को ये संदेश खूब भा रहे है। इस तरह के अनेक समाजोपयोगी जनसंदेश जादू शो में शामिल किए गए है जो समाज के प्रति जादूगर की चिन्ता को दर्शाता है। आज जादूगर सिकंदर ने एक लड़की को दो टुकडों में काटने का खेल दिखाया जिसे देख लोग दंग रह गए। शो के दौरान लगातार तरह तरह के जन जागरूकता वाले जन संदेशो का मंच से प्रसारण उनके मैजिक मिशन का हिस्सा है। जादूगर सिकंदर द्वारा अपने स्टेज शो के दौरान दिखाए जाने वाले सभी करतब आपको तनावों व हकीकत की दुनिया से परे आनंद के एक नए संसार में ले जाते हैं। इस तरह सामाजिक कुरीतियो, अंधविश्वासो व सामाजिक समस्याओं पर जादूगर सिकंदर प्रभावशाली ढंग से संदेशो का प्रसारण कर दर्शको से खूब सराहना प्राप्त कर रहे है। नशा मुक्ति को आधार बना कर वे एक एैसा करतब दिखा रहे हैं जिसमे युवक युवतियां शराब पीते पीते गायब हो जाते है और तभी जादूगर का संदेश मंच से उभरता है कि नशा एक जानलेवा जहर है और नशो से दूर रहना चाहिए। अंधविश्वास पर प्रहार करने वाले कई करतब शो में शामिल है जिसे खूब सराहा जा रहा है। सिकंदर जादुई करतबो के माध्यम से दर्शकों को आनंदित करते हुए समाज में जागृति लाने के अभियान में लगे हुए है और यही खासियत लोगों की पसंद बन गई है। कोविड के दौर में मानसिक तनाव से जूझ रहे लोगो के लिए यह शो काफी हद तक तनावों से मुक्ति का मनोरंजक माध्यम साबित हो रहा हैं।