कोरबा न्यूज़

कोरबा प्रेस क्लब में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, गरिमामय माहौल में हुआ ध्वजारोहण

कोरबा (कोरबा वाणी)- 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर कोरबा प्रेस क्लब के ट्रांसपोर्टनगर स्थित तिलक भवन परिसर में ध्वजारोहण समारोह का भव्य एवं गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ।
ध्वजारोहण से पूर्व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस दौरान प्रेस क्लब के पदाधिकारियों एवं सम्माननीय सदस्यों द्वारा भारत माता एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया। तत्पश्चात प्रातः 9:00 बजे पूरी गरिमा और राष्ट्रभक्ति के माहौल में ध्वजारोहण किया गया। तत्पश्चात उपस्थितजन ने एक स्वर में राष्ट्रगान गाया। ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों से पूरा तिलक भवन परिसर गुंजायमान हो उठा।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों को मिष्ठान वितरित कर स्वतंत्रता पर्व की शुभकामनाएं दी गईं।