Uncategorized

निर्भया फंड से महिलाओं और लड़कियों को आत्मरक्षा का मिलेगा प्रशिक्षण, हर जिले में लगेंगे कैंप

नई दिल्ली(कोरबा वाणी)-महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में कदम उठाया जाएगा। पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (बीपीआरएंडडी) की ओर से सार्वजनिक और कार्यस्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा पर राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित हुई। समाचार एजेंसी के अनुसार केन्द्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने सम्मेलन का संबोधित करते हुए कहा कि हर पुलिस थाने में महिला हेल्पडेस्क को वन स्टाप सेंटर से जोड़ा जाएगा। केन्द्र सरकार वन स्टाप सेंटर, पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (बीपीआरएंडडी) के सहयोग से हर जिले में महिलाओं और लड़कियों के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण कैंप आयोजित करने की योजना बना रहा है। सरकार निर्भया फंड के तहत महिलाओं को सशक्त बनाना चाहती है। उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों को 4 हजार करोड़ रुपए दिए गए हैं। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से कार्यान्वित वन स्टाप सेंटर योजना (सखी) महिलाओं के लिए काफी मददगार साबित हो रही है। किसी महिला के साथ मारपीट, घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीडऩ या अन्य कोई घटना होने पर उसे वन स्टाप सेंटर के माध्यम से न्याय दिलाया जा सकता है।