Uncategorized

12 से 14 वर्ष आयुवर्ग के बच्चों को सुरक्षित करने आज से कोरोना वैक्सीन की पहली डोज, 60 साल से अधिक उम्र के सभी लोग ले सकेंगे प्रीकॉशन डोज

नई दिल्ली(कोरबा वाणी)- कोरोना के खिलाफ चल रही जंग के बीच भारत सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब 12 से 14 वर्ष आयुवर्ग के बच्चों को सुरक्षित करने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज आज 16 से दी जाएगी। इसके पहले 15 से 18 आयु वर्ग के बच्चों के टीकाकरण को लेकर फैसला लिया गया था। वैक्सीनेशन अभियान के तहत अब एक अहम चरण की शुरूआत होने जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इस चरण में 2008 से 2010 में जन्मे बच्चों को वैैक्सीन दी जाएंगी। इस आयुवर्ग में वैक्सीनेशन के लिए पात्र बच्चों की देश में आबादी करीब 7 करोड़ से अधिक है। साथ ही 60 साल से अधिक उम्र के सभी लोग प्रीकॉशन डोज भी ले सकेेंगे। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से इसकी घोषणा कर दी गई है। 12 से 14 वर्ष आयुर्व के बच्चों को हैदराबाद स्थित बायोलाजिकल ई कंपनी की वैक्सीन कोर्बेवैक्स की डोज दी जानी है। यह भारत की पहली स्वदेशी रूप से विकसित रिसेप्टर बाइंडिंग डोमेन (आरबीडी) प्रोटीन सब-यूनिट वैक्सीन है। 28 दिनों के अंतराल में 12-14 साल के बच्चों को कार्बेवैक्स वैक्सीन के दो डोज दिए जाएंगे। 60 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को प्रीकॉशन डोज लगाई जाएगी।