कोरबा न्यूज़

भाजपा का आरोप: कमीशनखोरी के चक्कर में कुसमुंडा मुख्य मार्ग का काम रूका, धरना देकर काम शुरू कराने की मांग

कोरबा(कोरबा वाणी)-कुसमुंडा मुख्य मार्ग के ईमलीछापर चौक से सर्वमंगला चौक तक फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य बंद है। सड़क से उड़ते धूल से आवाजाही करने वाले चालकों को परेशानी हो रही है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि कमीशनखोरी के चक्कर में कुसमुंडा मुख्य मार्ग का काम रूका है। धरना देकर भाजपाईयों ने जल्द काम शुरू कराने की मांग की है।
धरना को कुसमुंडा व्यापारी संघ, महिला जागृति मंच, ठेकेदार संघ समेत आम लोगों ने भी समर्थन दिया। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष लखनलाल देवांगन ने कहा कि कमीशन के कारण प्रदेश में विकास कार्य रोके जा रहे हैं। प्रदेश सरकार की इस कार्यशैली से जनता को समय पर विकास कार्यों का लाभ मिलता नहीं दिख रहा है। कुसमुंडा मुख्य मार्ग की जर्जर हालत से उड़ते धूल के कारण चालक परेशान है। लेकिन कमीशनखोरी के चक्कर में काम रोकवाया गया है। भाजपा नेता ज्योतिनंद दुबे ने कहा कि अगर प्रदेश सरकार होश में नहीं आएगी तो आने वाले समय में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। निगम के नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने कहा कि सबसे अधिक राजस्व कोरबा से मिलता है। लेकिन यहां की सड़कें खराब है। यह ऊर्जाधानी के लोगों का दुर्भाग्य है। धरने में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य सतविंदर पाल सिंह बग्गा, महिला मोर्चा अध्यक्ष वैशाली रत्नपारखी, मीना लहरे, बॉबी गभेल, सुकृता कुर्रे समेत अन्य शामिल हुए।