केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह कल महासमुंद प्रवास पर रहेंगे
महासमुन्द(कोरबा वाणी)-केन्द्रीय मंत्री पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस और आवास एवं शहरी मामले भारत सरकार, नई दिल्ली हरदीप सिंह पुरी कल 14 अप्रैल को महासमुंद प्रवास में रहेंगे। मंत्री पुरी राजधानी रायपुर से सुबह 8 बजे कार द्वारा रवाना होकर 9.30 बजे महासमुंद पहुंचेंगे। वह यहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे और जिला अधिकारियों की बैठक लेंगे। मंत्री हरदीप सिंह पुरी अपराह्न 3.30 बजे महासमुंद से राजधानी रायपुर के लिए रवाना होंगे।