दोपहर में सूरज की तपिश से लोग हुए बेहाल, बदले मौसम से तेज धूप से मिली राहत
कोरबा(कोरबा वाणी)- बीते एक हफ्ते से ऊर्जाधानी में भीषण गर्मी पड़ रही है। दोपहर में सूरज की तपिश से लोग बेहाल हो गए था। दोपहर 3 बजे के बाद अचानक मौसम में बदलाव आ गया। आसमान में बदली छाने से लोगों को तेज धूप से राहत मिली। मंगलवार दोपहर 2 बजे 44 डिग्री पर तापमान था। दोपहर के समय शहर की सडक़ें सुनसान रही। गर्मी से बचाव के लिए लोगों का समय घरों पर ही बीता। लेकिन दोपहर करीब 3 बजे से मौसम में बदलाव आ गया। आसमान में छायी बदली से एक डिग्री तापमान जरूर गिरा। लेकिन उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिली। तेज धूप के बाद अचानक बदले मौसम का असर सेहत पर भी पड़ सकता है। ऐसे में लोगों को स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।