माटी पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री पारंपरिक धोती व कुर्ता में नजर आए, संदेश में कहा- हमारे जीवन का मूल यहां की माटी
रायपुर(कोरबा वाणी)-अक्ति तिहार और माटी पूजन दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पारंपरिक धोती और कुर्ता पहनकर धरती माता की पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की। इस माटी पूजन के जरिए जनप्रतिनिधियों समेत ग्रामीणों ने परंपरागत खेती से धरती को बचाने का संकल्प लिया। अपने संदेश में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हमारे जीवन का मूल यहां की माटी है। इसे हमेशा जीवंत मानते हुए इसका आदर सम्मान करना चाहिए। माटी पूजन के कार्यक्रम स्थलों पर जैविक उत्पादों एवं उन्नत बीजों की प्रदर्शनी भी लगायी गयी थी। हितग्राहियों को प्रदर्शनी के माध्यम से उन्नत खेती के बारे में जानकारी भी दी गई।