कोरबा न्यूज़

जंगल के रास्ते से घर जाते समय हाथी से हो गया सामना, हमले में दो सगे भाई हुए घायल

कोरबा(कोरबा वाणी)-कटघोरा वनमंडल के लमना परिक्षेत्र में हाथी के हमले से दो सगे भाई घायल हो गए। परिजनों ने दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार लमना निवासी उजित नारायण व आनंद राम बगबुड़ा गए थे। यहां से दोनों लमना अपने घर जाने निकले। करीब दो से तीन किलोमीटर का रास्ता घने जंगलों से होकर गुजरना पड़ता है, जहां दोनों भाईयों का सामना एक दंतैल हाथी से हो गया। हाथी ने हमला किया तो भागते समय दोनों गड्ढे में जा गिरे। चोटें आने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।