बालको के राम मंदिर में भाजपाईयों ने योग की विभिन्न मुद्राओं का किया अभ्यास
कोरबा(कोरबा वाणी)-बालको के राम मंदिर में भाजपाईयों ने योग की विभिन्न मुद्राओं का अभ्यास किया और जीवन में योग को अपनाने का संदेश दिया। योग दिवस पर मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, निगम के नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि निरोग जीवन के लिए योग को अपनाएं। बेहतर स्वास्थ्य सबसे बड़ी पूंजी है। योग शरीर व मन को मजबूत बनाने के साथ दोनों के बीच सामंजस्य स्थापित करने का ऐसा शाश्वत साधन है जिसके नियमित अभ्यास से मनुष्य में एक नई चेतना जागृत होती है। डॉ. नागेन्द्र शर्मा ने सभी को योग के आसन सिखाए और नियमित योगा के फायदे बताए।