अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर राजस्व मंत्री ने किया योग
कोरबा(कोरबा वाणी)-अंतराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर प्रदेश के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने रायपुर स्थित मंत्री निवास में योग किया। राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल अंतराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं देते हुए बताया कि सालों पहले से वे योग करते आ रहे हैं। रोजाना लगभग एक घण्टा सुबह की शुरूवात योग से होता है।
अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर वर्ष में एक दिन योग करने से कुछ नही होगा, योग को हम सबको रोजाना करना होगा तथी तन और मन दोनो स्वस्थ्य रहेगा। योग को आप भी अपने दिनचर्या मे शामील करेंगे इसी कामना के साथ योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।