रायपुर

प्राचार्य वर्ग-1 एवं प्राचार्य वर्ग-2 की चयन सूची जारी

रायपुर(कोरबा वाणी)-छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने सहायक कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग के तहत प्राचार्य वर्ग-1 के 1 पद और प्राचार्य वर्ग-2/प्लेसमेंट अधिकारी/सहायक संचालक (तकनीकी) के 48 पदों के लिए चयन सूची जारी कर दी है। इसके लिए लिखित परीक्षा परिणाम 1 जून को जारी किए गए थे। इन पदों के लिए 143 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए चिन्हित किए गए थे। 21 और 22 जून को उक्त पदों के लिए साक्षात्कार आयोजित किया गया था। चयन सूची लोक सेवा आयोग की बेवसाइट पीएससी डॉट सीजी डॉट जीओवी डॉट इन पर देखी जा सकती है।