कोरबा न्यूज़

जंगल में बकरियां चराने गई महिला का गलत इरादे से हाथ पकडक़र छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

कोरबा।(कोरबावाणी) – जंगल में बकरियां चराने गई महिला का गलत इरादे से हाथ पकडक़र छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को लेमरू थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार पीडि़ता रोजाना की तरह जंगल में बकरियां चराने गई थी। इसी समय सुबह करीब 11 बजे लेमरू थाना क्षेत्र के बगईबीरी निवासी कमल साय एक्का (42) पिता रीझन एक्का पहुंचा और महिला को अकेली पाकर गलत इरादे से हाथ पकड़ा। पीडि़ता ने इसक विरोध किया तो महिला के पहने कपड़े को फाड़ दिया। शोर मचाने पर प्रार्थिया के पति व घर के अन्य सदस्यों ने बीच-बचाव किया। इसके बाद पीडि़त पक्ष लेमरू थाना पहुंचकर रिपोर्ट लिखाई। पीडि़ता का बयान लिया गया जिसमें वह पहले भी आरोपी के द्वारा दरवाजा खटखटाकर परेशान करना बताया। मामले में पुलिस ने आरोपी कमल साय के विरूद्ध एफआईआर की कार्रवाई के बाद उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।