राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्म के रायपुर पहुंचने पर भाजपाईयों ने किया स्वागत, छत्तीसगढ़ के सांसदों और विधायकों से मांगा समर्थन
रायपुर।(कोरबावाणी) – एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्म के शुक्रवार को रायपुर पहुंचने स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे पर भाजपाईयों ने स्वागत किया। उन्होंने छत्तीगसढ़ के विधायकों व सांसदों से समर्थन मांगा है। यहां बताना होगा कि छत्तीसगढ़ की 90 सदस्यीय राज्य विधानसभा में कांग्रेस के पास 71 विधायक हैं और भाजपा के पास 14, जबकि जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) और बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के क्रमश: तीन और दो सदस्य हैं। राज्य के 11 लोकसभा सांसदों में से नौ भाजपा के और दो कांग्रेस के हैं। राज्य से कांग्रेस के चार राज्यसभा सदस्य और भाजपा के एक सदस्य हैं। छत्तीसगढ़ की कुल आबादी का 32 प्रतिशत आदिवासियों का है।