जिला कांग्रेस कोरबा एवं ब्लॉक कांग्रेस दर्री द्वारा जैलगांव चौक अयोध्यापुरी में शांति पूर्वक किया गया सत्याग्रह
कोरबा(कोरबा वाणी)- जिला कांग्रेस कोरबा एवं ब्लॉक कांग्रेस दर्री द्वारा जैलगांव चौक अयोध्यापुरी में शांति पूर्वक सत्याग्रह आंदोलन किया गया। इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कठपुतली संस्था ई.डी. द्वारा कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को बेवजह परेशान किये जा रहे है पिछले दो दिनो से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को ई.डी. दफ्तर बुलाकर बेवजह परेशान किया जा रहा है इसके पहले पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को भी लगातार ई डी दफ्तर बुला कर परेशान किया गया। इसी के विरोध में आज जैलगांव चौक मे शांतिपूर्वक सत्याग्रह आंदोलन किया गया।
अपने उद्बोधन में महापौर राजकिशोर प्रसाद ने बताया कि केन्द्र सरकार की नाकामियों के बारे में हमेशा प्रजातांत्रिक तरीके से सांसद में एवं जनता में आवाज उठाने वाले राहुल गांधी और सोनिया गांधी की आवाज को दबाने के लिए मोदी सरकार के द्वारा सरकारी संस्थानों का दुरुपयोग कर रही है। साथ ही देश में महंगाई, बेरोजगारी, आदि ज्वलंत समस्याओं से जनता का ध्यान बंटाने के लिए अनावश्यक हथकंडे अपना रही है।
जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष सपना चौहान ने केन्द्र की मोदी सरकार की दमनकारी व तानाशाह नीतियांे की घोर निंदा करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार देश में बढ़ती मंहगाई, बढ़ती बेरोजगारी और जनहित के मुख्य मुद्दो पर कोई बात नही कर रही, इस जरूरी मुद्दो से जनता का ध्यान हटाने के लिए तरह-तरह के हथकड़े अपना कर वाहवाही लुटना चाहती है।
सत्याग्रह आंदोलन के दौरान दर्री ब्लॉक के बी.आर.ओ. अमृतांश शुक्ला, कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सुधीर जैन, कोरबा ब्लॉक अध्यक्ष संतोष राठौर, महामंत्री राजेन्द्र सिंह ठाकुर, पार्षद सुनील पटेल, एल्डरमेन मनीराम साहू, रेखा त्रिपाठी आदि ने भी ई.डी. के कार्यवाही की निंदा करते हुए केन्द्र की मोदी सरकार को आड़े हाथो लिया।
इस अवसर पर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मो. शाहिद, जिला कांग्रेस महामंत्री बी.के. मिश्रा, पार्षद एवं एमआईसी सदस्य सुनील पटेल, रोपा तिर्की, अरूण शर्मा, एल्डरमेन मनीराम साहू, आशीष अग्रवाल, पुराण दास महंत, रेखा त्रिपाठी, सेवादल अध्यक्ष प्रदीप पुरायणे, जिला कांग्रेस एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, रतन सिंह यादव, आर के. पटेल, के. एस. जगत, टी.आर. राठौर, अमृता निषाद, बी.सी. नामदेव, देवीदयाल तिवारी, रमेश नवरंग, शशी साहू, डॉ. एल.पी. साहू, सिकंदर मेमन, डॉ. डी.आर. नेताम, मनोज वर्मा, भुनेश्वर दुबे, एस. के. त्रिपाठी, अनिल यादव, बिसाहू दास, मोनू ठाकुर, रामनिहोर यादव, इकबाल कुरैशी, हेमू कर्श, मांगेश भारिया, घनश्याम राजपूत, सीमा कुर्रे, राकेश देवांगन, शंकर दास महंत, मो. जाकीर, सेनी कर्ष, ज्योति साहू, एम. अहमद, सुरेन्द्र यादव, चंद्रिका मार्टिन, तीजन गभेल, हसीना बेगम, राजकुमार खरे, ओबीसी प्रकोष्ठ के महामंत्री गिरधारी बरेठ, अमरूदास महंत, लतानंद सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।