कोरबा न्यूज़

हरेली तिहार पर समूह की महिलाओं ने कृषि औजारों की पूजा कर आरती उतारी

बांकीमोंगरा।(कोरबावाणी) – हरेली तिहार पर विभिन्न जगहों पर हरेली महोत्सव मनाया गया। इसी कड़ी में भैरोताल की सर्व शक्ति महिला समिति ने दशहरा मैदान स्थित सामुदायिक भवन में कृषि औजारों की पूजा की। इसके बाद आरती उतारकर पिसे हुए चावल का लेप लगाया। इस कार्यक्रम में वार्ड पार्षद सुरति कुलदीप भी शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि लोकपर्व हरेली ग्रामीण अंचलों का मुख्य त्यौहार है। इस दिन खेती-किसानी का कार्य बंद रखकर किसान घर की देवी-देवताओं की पूजा कर बेहतर फसल की कामना करते हैं।