कोरबा न्यूज़

छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में पदस्थ 85 एएसआई की पदस्थापना स्थल में हुआ फेरबदल

कोरबा(कोरबा वाणी)-बिलासपुर रेंज के पुलिस स्थापना बोर्ड के निर्णयानुसार आईजी कार्यालय की ओर से जारी आदेश में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में पदस्थ 85 एएसआई की पदस्थापना स्थल में फेरबदल हुआ है। कोरबा जिले के विभिन्न थाना-चौकी में पदस्थ 15 एएसआई भी जारी तबादला आदेश से प्रभावित हुए हैं। एएसआई गणेशराम महिलांगे, अल्फोस टोप्पो, विभव तिवारी, सुदामा प्रसाद पाटले, संतराम सिन्हा का कोरबा से बिलासपुर तबादला किया गया है। इसी तरह एएसआई भागीरथी चौधरी, विनोद खांडे, राजेन्द्र प्रसाद राठौर, विष्णु प्रसाद यादव कोरबा से रायगढ़ भेजे गए हैं। एएसआई आजू राम गोंड़ कोरबा से मुंगेली, मंगतूराम मरकाम, कृष्णकुमार राठौर, भगवती खांडेकर, नीलम खांडेकर, सुरेश कुमार जोगी का कोरबा से जांजगीर-चांपा में नई पदस्थापना हुई है। इसी तरह 8 नए एएसआई की पदस्थापना कोरबा जिले में होगी।