दूध, जल से अभिषेक करने शिव मंदिरों में लगी भक्तों की कतार
कोरबा(कोरबा वाणी)-सावन में भगवान शिव का अभिषेक विशेष महत्व रखता है। इस माह के अंतिम सोमवार को कनकेश्वर धाम कनकी और महादेव मंदिर पाली में दूध, जल से अभिषेक करने सुबह से भक्तों की कतार लगी। अपनी बारी आने पर भगवान शिव के दरबार पहुंचे भक्तों ने मनोवांछित फल की कामना से मत्था टेंका। इस दौरान शिवलिंग पर पुष्प, बेलपत्र, आंक और धतूरे अर्पित किए। बोल-बम के जयकार लगाते शिव मंदिरो में भक्तों ने श्रद्धा से शीश नवाया। रूद्राभिषेक, शिव चालीसा, महामृत्युंजय पाठ भी हुए। कई लोगों ने घरों पर भी भगवान शिव की आराधना व अभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि व यश की कामना की। कनकेश्वरधाम में जलाभिषेक करने देर रात सर्वमंगला घाट से जल भरकर कांवरियों का दल भी पैदल कनकी पहुंचा।