कोरबा न्यूज़

प्रथम महिला सांसद ममतामयी मिनीमाता जी की 50वीं पुण्यतिथि कार्यक्रम

कोरबा(कोरबा वाणी)- जांजगीर लोक सभा क्षेत्र की प्रथम महिला सांसद ममतामयी मिनीमाता जी की 50वीं पुण्यतिथि कार्यक्रम शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय के प्रांगण में स्थापित प्रतिमा पर पुष्प अर्पित, माल्यार्पण कर मनायी गयी।

इस अवसर पर राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने मिनीमाता के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कहा कि छ.ग. राज्य की स्पप्नदृष्टा, कर्मठ समाज सेविका छ.ग. की पहली महिला सांसद मिनीमाता जिन्होंने 5 बार सांसद के रूप में क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। उन्होने समाज में तत्समय व्याप्त कई कुरीतियों जैसे छुआछूत, बाल विवाह, दहेज प्रथा आदि को मिटाने के लिए समाज से संसद तक अपनी आवाज बुलंद किया। इसके साथ-साथ नारी शिक्षा, मजदुरों के उत्थान, गरीबी, अशिक्षा और पिछड़ेपन को दूर करने के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया था। संसद में अस्पृश्यता बिल को पास करवाने में मिनीमाता जी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। हम सब ऐसे व्यक्तित्व पर गर्व करते है, मैं उन्हें प्रणाम करता हूं, नमन करता हूॅ।
महापौर राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि छ.ग. और कोरबा क्षेत्र के लिए उनके द्वारा किये गये योगदान को याद करें तो कृषि तथा सिंचाई के लिए हसदेव बांगो बांध परियोजना उनकी ही दूरदृष्टा का परिणाम है, भिलाई इस्पात सयंत्र में स्थानीय निवासियों को रोजगार दिलाने और औद्योगिक प्रशिक्षण के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में आज भी उन्हें याद किया जाता है। आज के इस पुण्यतिथी कार्यक्रम में कोरबा सतनामी कल्याण समिति, मिनीमाता शासकीय कन्या महाविद्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण और छात्राएं उपस्थित रही। आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सभापति श्याम सुंदर सोनी, पूर्व सभापति संतोष राठौर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सपना चौहान, सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी, मिनीमाता कन्या कॉलेज की प्राचार्या तारा शर्मा, कांग्रेस अल्प संख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मो. शाहिद, सामाजिक प्रमुख जी. एल. बंजारे, आर. पी. खाण्डे, नारायण कुर्रे, आर. डी. भारद्वाज, राम प्रसाद मिरी, यू. आर. महिलांगे, पुस्कर आदिले, डॉ. जे. के. लहरे, प्रदीप पुरायणे, बी. आर. बाघमारे, संतदास दिवाकर, पार्षद सुखसागर निर्मलकर, अनुज जायसवाल, शैलेन्द्र सिंह पप्पी, एल्डरमेन रामगोपाल यादव, आरिफ खान, देव प्रसाद जायसवाल, सुनिता तिग्गा, सत्यप्रकाश साहू, सुभाष राठौर, राजेश यादव, बंटी शर्मा, मनीष शर्मा, माधुरी ध्रुव, रफक साह, रामनारायण साहू एवं कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारीगण व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।