रायपुर

सराहनीय सेवा के लिए बिलासपुर रेंज के आईजी आरएल डांगी को मिला भारतीय पुलिस पदक, सीएम ने किया सम्मानित

रायपुर(कोरबा वाणी)-स्वतंत्रता दिवस पर राजधानी के पुलिस परेड मैदान में हुए राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रतनलाल डांगी और छत्तीसगढ़ बल, बीजापुर में 15वीं वाहिनी के सेनानी विवेक शुक्ला को सराहनीय सेवा के लिए भारतीय पुलिस पदक से सम्मानित किया। समारोह में पुलिस और जेल विभाग के अधिकारियों को पुलिस वीरता पदक, सराहनीय सेवा के लिए भारतीय पुलिस पदक, यूनियन होम मिनिस्टर मेडल, सराहनीय सुधार सेवा पदक, गुरू घासीदास पुरस्कार, राज्यपाल पुरस्कार, रानी सुबरन कुंवर पुरस्कार, वीर नारायण सिंह पुरस्कार और पुलिस महानिदेशक पुरस्कार के लिए चयनित अधिकारियों को भी पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा वर्ष 2021 और 2020 में इन पुरस्कारों के लिए चयनित अधिकारियों को भी पुरस्कृत किया गया।