रायपुर

शिक्षा दूत, ज्ञान दीप और शिक्षा श्री से सम्मानित होंगे शिक्षक

रायपुर(कोरबा वाणी)-5 सितम्बर को ब्लॉक जिला और संभाग स्तर पर मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण योजना से शिक्षकों को पुरस्कृत किया जा रहा है। ब्लॉक स्तर पर शिक्षा दूत पुरस्कार दिया जाएगा। इसके लिए प्राथमिक शाला के कक्षा पहली से पांचवीं तक में अध्यापन कराने वाले शिक्षक ही पात्र होंगे, चाहें वे किसी भी पद नाम से जाने जाते हों। जिला स्तर पर ज्ञान दीप पुरस्कार दिया जाएगा। इसके लिए पूर्व माध्यमिक शाला अर्थात कक्षा 6वीं से 8वीं तक अध्यापन करने वाले शिक्षक ही पात्र होंगे चाहे वे किसी भी नाम से जाने जाते हों। इसी प्रकार संभाग स्तर पर शिक्षा श्री पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इसके लिए कक्षा 9वीं से 12वीं तक में अध्यापन करने वाले शिक्षक ही पात्र होंगे, चाहे वे किसी भी पद नाम से जाने जाते हों। लोक शिक्षण संचालनालय की ओर से इन तीनों पुरस्कार प्रदान करने के संबंध में सभी संभागीय संयुक्त संचालक लोक शिक्षण और जिला शिक्षा अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं।