कोरबा न्यूज़

रायपुर के एयरपोर्ट पर जिले के भाजपा नेताओं को भी राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करने का मिला मौका

कोरबा(कोरबा वाणी)-साइंस कॉलेज मैदान रायपुर में हुए भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संबोधित किया। इसके पहले रायपुर के एयरपोर्ट पर पहुंचने पर कोरबा के भाजपा नेताओं को भी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत करने का मौका मिला। पार्टी के पूर्व जिला महामंत्री नवीन पटेल, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक चावलानी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष आरिफ खान, जिला कोषाध्यक्ष गोपाल मोदी, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के संयोजक सतीश झा ने फूल माला पहनाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा का स्वागत किया। सम्मेलन में कोरबा जिले से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सहभागिता निभायी। बूथ अध्यक्षों, शक्ति केन्द्र प्रभारियों, मंडल के प्रभारी, सह संयोजकों का मार्गदर्शन किया गया।