बालक छात्रावास परिसर में भाजपाईयों ने लगाए पौधे, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान
कोरबा(कोरबा वाणी)-देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को भाजपा सेवा पखवाड़े के रूप में मना रही है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लखनलाल देवांगन की अगुवाई में पार्टी के पदाधिकारियों ने बुधवारी स्थित अनुसूचित जाति बालक छात्रावास परिसर में पौधे लगाए। भाजपा कोसाबाड़ी मंडल ने छात्रों के लिए अध्ययन सामग्री छात्रावास अधीक्षक को दी। पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। शहर के 7 स्थानों पर शिविर लगाकर युवाओं को भी रक्तदान के लिए प्रेरित किया। पौधरोपण कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अशोक चावलानी, केदारनाथ अग्रवाल, ज्योति वर्मा, मंजू सिंह, लक्ष्मीकांत जोशी, भाजपा कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा, पार्षदों समेत मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल हुए।