कोरबा न्यूज़

भाजयूमो जिला महामंत्री नरेन्द्र देवाँगन के नेतृत्व में भाजयूमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू का हुआ एन.टी.सी.सी में भव्य स्वागत

कोरबा(कोरबा वाणी)-भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार कोरबा आगमन हुआ,कोरोना वैश्विक महामारी के कारण बड़े राजनीतिक कार्यक्रम रुके हुए थे,कोरोना के थमते ही भारतीय जनता युवा मोर्चा ने अपनी राजनीतिक हलचल तेज कर दी है
आज कोरबा दौरे पर भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू का आगमन हुआ,जैसे ही उनका क़ाफ़िला एन.टी.पी.सी पहुँचा भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री व नगर निगम के पार्षद नरेन्द्र देवाँगन के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता ने प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया,युवा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाज़ी,कर उन्हें फूलमाला से लाद दियें,ढोल तासे लगातार बज रहे थे,स्वागत से अभिभूत व गदगद अमित साहू ने कहा इसी तरह उत्साह के साथ प्रदेश में बैठी निक्कमी सरकार को उखाड़ फेंकना है
उक्त कार्यक्रम में अमित साहू के साथ में भाजयूमो प्रदेश उपाध्यक्ष चिंटू राजपाल,ज़िले के सहप्रभारी रंजित सिंह,प्रदेश शोसल मीडिया संयोजक विपिन साहू,भाजपा मंडल दर्री के महामंत्री मनोज यादव , पूर्व महामंत्री अनिल यादव , युवा मोर्चा के अध्यक्ष मुकुंद सिंह कवर, पार्षद विजय साहू ,पूर्व पार्षद संजय कुर्वंशी ,जनक राजपूत , किशोरे साहू , नवीन ठाकुर , शैलेंद्र यादव ,ओमप्रकाश साव, गणेश पटेल ,नंदु गोस्वामी,रंजन पटेल , संदीप यादव , संजय मनिकपुरी, लाला वैष्णव , राजा पांडेय ,संजय सरकार, जयपाल यादव, आशु यादव , नरेंद्र चंद्रा , विक्की भरिया , एवम युवा मोर्चा के सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहें।