ओवरब्रिज के नीचे सो रहे हमाल की दिनदहाड़े हत्या, हत्या सीसीटीवी में क़ैद, आरोपी गिरफ्तार
कोरबा (कोरबा वाणी) – सोमवार दोपहर कोरबा शहर के ओवरब्रिज रेलवे क्रॉग के नीचे सो रहे एक हमाल के सिर पर बगल में सोए एक व्यक्ति ने लकड़ी के पाटे से हमला कर दिया जिससे हमाल गंभीर रुप से घायल हो गया.सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंचे और घायल हमाल को अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान हमाल की मौत हो गई. इधर कोतवाली पुलिस घटना स्थल पहुंचकर जांच परीक्षण शुरू कर हत्या के साक्ष्य जुटाए. साक्ष्य में पुलिस के हाथ सीसीटीवी फुटेज लगा जिसमें एक व्यक्ति द्वारा लकड़ी के पार्टी से हत्या करना स्पष्ट दिखाई दे रहा था जिसके आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची और उसको गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान राजेश महाराज के रूप में हुई है जिसकी हत्या भरत साहू नामक व्यक्ति ने की है. पुलिस की माने तो हत्यारा भरत साहू अर्ध विक्षिप्त है.
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है कि आखिर हत्या अर्ध विक्षिप्त अवस्था में किया गया है या वजह कोई और है.

