कोरबा न्यूज़

चैतमा को उप तहसील बनाने, वन परिक्षेत्र, आरआई दफ्तर खोलने की घोषणा पर प्रक्रिया आगे नहीं बढऩे से क्षेत्रवासियों में नाराजगी

कोरबा(कोरबा वाणी)-चैतमा को उप तहसील बनाने, वन परिक्षेत्र, राजस्व निरीक्षक कार्यालय खोलने की कभी हुई घोषणा अब तक आगे नहीं बढ़ पायी। इससे क्षेत्रवासियों में नाराजगी है। ग्राम पंचायत चैतमा समेत नवापारा, कांजीपानी, बारी उमरांव के सरपंचों ने जिले के प्रभारी मंत्री के नाम ज्ञापन देकर इस ओर ध्यान आकृष्ठ कराया है।
सरंपचों का कहना है कि पाली महोत्सव कार्यक्रम में चैतमा को उप तहसील बनाने की घोषणा की गई थी। लेकिन इसे लेकर अब तक कोई अधिसूचना जारी नहीं हुई। इसके पहले भी वन परिक्षेत्र कार्यालय और राजस्व निरीक्षक के दफ्तर खोलने की भी घोषणा हो चुकी है। लेकिन ये सभी घोषणा तक ही सीमित रह गई। इसकी प्रक्रिया कभी आगे नहीं बढऩे से क्षेत्रवासियों में नाराजगी देखी जा रही है। चैतमा समेत 20 ग्राम पंचायतों हृद्यस्थल होने के बावजूद इसकी अनदेखी समझ से परे है। बिजली कंपनी ने करीब 4 साल पहले विद्युत वितरण केन्द्र जरूर खोला, लेकिन यहां काई कार्य नहीं होता। क्षेत्र के उपभोक्ताओं को पाली के बिजली दफ्तर जाना पड़ता है। चैतमा के बिजली वितरण केन्द्र में जूनियर इंजीनियर की नियुक्ति अब तक नहीं हो सकी है। पूर्व में चैतमा के लिए हुई