कोरबा न्यूज़

12 सूत्रीय मांगों को लेकर 5 दिनों से वन कर्मियों का हड़ताल जारी

कोरबा(कोरबा वाणी)-12 सूत्रीय मांगों को लेकर 5 दिनों से वन कर्मियों का हड़ताल जारी है। इससे जंगल की सुरक्षा भगवान भरोसे है। वन विभाग का कामकाज भी प्रभावित हो रहा है।
वन कर्मचारी संघ के बैनर तले हड़ताल पर बैठे कर्मियों ने शुक्रवार को हवन-पूजन किया। हड़ताल को छत्तीसगढिय़ा क्रांति सेना और भारत भूमि पार्टी ने भी अपना समर्थन दिया है। छक्रांसे के प्रदेश मंत्री दिलीप मिरी, प्रदेश संगठन मंत्री सुरेन्द्र राठौर, जिलाध्यक्ष अतुल दास महंत, जिला संयोजक जैनेन्द्र कुर्रे, सुरजीत सोनी, गंभीर दास ने वन कर्मियों की मांगों को जायज बताया। इधर कटघोरा स्थित धरना स्थल पर जाकर कटघोरा के पूर्व विधायक लखनलाल देवांगन ने वन कर्मियों की मांगों को लेकर अपना समर्थन दिया है। मांगे पूरी नहीं होने पर हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।