छत्तीसगढ़ न्यूज़

डीआरजी के जवानों ने दिखायी मानवता: प्रसव पीड़ा से कराह रही महिला को खाट पर उठाकर अस्पताल ले गए

दंतेवाड़ा (कोरबा वाणी) – डीआरजी यानी डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड फोर्स के जवानों की तैनाती नक्सल प्रभावित क्षेत्र में है। दंतेवाड़ा में सर्च ऑपरेशन पर निकली डीआरजी की टुकड़ी के ग्राम रेवाली पहुंचने पर पता चला कि यहां रहने वाली महिला कूर्म नंदे प्रसव पीड़ा से कराह रही है। उसके पति ने जब एंबुलेंस के लिए फोन किया तो नक्सलियों के सडक़ काट देने से गांव तक नहीं पहुंचने की जानकारी देना बताया। इधर महिला को समय पर अस्पताल पहुंचाना भी जरूरी था। ऐसे में जवानों ने मदद के लिए हाथ बढ़ाए और प्रसव पीड़ा से कराह रही महिला को खाट पर अपने कंधों पर उठाकर अस्तपाल तक पहुंचाया। मानवता की जो मिसान जवानों ने पेश उसकी सराहना हुई। बताया गया कि समय पर गर्भवती महिला के अस्पताल पहुंचने से एक बच्चे को जन्म दिया है। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।