धरना, आंदोलन करने अनुमति लेने बाध्यता संबंधी 19 बिंदूओं के आदेश से प्रदेश सरकार ने काला कानून लाया: डॉ. राजीव,भाजपा ने गिरफ्तारी देकर जताया विरोध, आदेश वापस नहीं लेने पर आगे भी आंदोलन की दी चेतावनी
कोरबा(कोरबा वाणी)-प्रदेश भाजपा के आव्हान पर जिले के भाजपाईयों ने कोसाबाड़ी निर्मला स्कूल के पास इक_ा होकर जेल भरो आंदोलन में शामिल हुए। कोसाबाड़ी चौक पर पुलिस ने तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर रखी थी। यहां पर टीन की दीवार से घेरकर बेरिकेट्स लगाया था। ताकि कोई भी भाजपा का कार्यकर्ता आगे नहीं बढ़ पाए। यहां पर ही भाजपाईयों ने गिरफ्तारी दी। जरूरी कार्रवाई पूरी कर मुचलके पर छोड़ा गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि 22 अप्रैल को प्रदेश सरकार ने 19 बिंदूओं पर एक आदेश जारी किया है जिसमें किसी भी तरह धार्मिक, राजनैतिक, सामाजिक आयोजनों के लिए अनुमति लेना अनिवार्य किया है। इस आदेश से प्रदेश सरकार के विरोध में उठ रहे आवाज को दबाना है। यह पूरी तरह से काला कानून है, जिसे प्रदेश की जनता पर थोपा गया है। जेल भरो आंदोलन में करीब 3 हजार भाजपा कार्यकर्ता शामिल होकर इस आदेश का विरोध जताया। आदेश वापस नहीं लिए जाने पर आगे भी आंदोलन करेंगे।