कोरबा न्यूज़

भाजपा के कार्यकर्ता संगठनात्मक दृष्टिकोण से अपने कार्य के प्रति कैसे सजग हो इसलिए प्रशिक्षण की आवश्यकता अत्यंत महत्वपूर्ण-पूर्व संसदीय सचिव लखन देवांगन

कोरबा(कोरबा वाणी) -भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा भाजपा प्रशिक्षण विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन पूर्व विधायक कटघोरा लखन देवांगन की उपस्थिति में संपन्न हुआ समापन अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व संसदीय सचिव लखन देवांगन ने कार्यकर्ताओं की अपनी कार्य पद्धति और संगठनात्मक संरचना में कार्यकर्ताओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भाजपा विश्व स्तर पर पहचान बनाई है वर्ष 1951 से लेकर 1980 तक भारतीय जनसंघ के रूप में और 1980 से लेकर आज तक भाजपा ने देश में राष्ट्रवाद सुशासन तथा विकास को लेकर काम किए हैं। भाजपा एक विचारधारा को लेकर काम करने वाली पार्टी है। भारतीय जनता पार्टी में सशक्त मंडल तब ही बन सकता है जब बूथ कार्यकारिणी सक्रिय हो और उस बूथ में मौजूद सभी प्रमुख भाजपा पदाधिकारी पन्ना प्रमुख अपना दायित्व सही तरीके से निभा रहे हो। उन्होंने कहा कि अंतिम छोर के व्यक्ति तक भारतीय जनता पार्टी को पहुंचाना है जहां भाजपा पहुंच गई है वहां उसे व्यवस्थित करना है और जहां व्यवस्थित है वहां उसे अजेय बनाना है लखन देवांगन ने कहा कि पार्टी को जिला स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक सशक्त बनाने की जिम्मेदारी भाजपा कार्यकर्ताओं की ही है। बूथ अध्यक्ष तक संगठन की संरचना और कार्यकर्ताओं की आस्था से ही भाजपा परिवार सुदृढ़ होगा। भाजपा सिर्फ चुनाव के समय काम करने वाली पार्टी ही नहीं यह सतत कार्य करते हुए आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनने के पीछे सिर्फ और सिर्फ कार्यकर्ताओं की मेहनत है। इस अवसर पर कोरबा भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव सिंह, पूर्व गृह मंत्री रामपुर विधायक ननकीराम कंवर, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक चावलानी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विकास महतो, पूर्व जिलाध्यक्ष पवन गर्ग सहित जिला पदाधिकारी प्रशिक्षाथी व मंडल कार्यसमिति सदस्य उपस्थित थे।