Uncategorized

न्यायालयों में तालाबंदी करने वाले राजस्व कर्मियों पर मामला दर्ज किया जाए

कोरबा वाणी -रायगढ़ में घटित विवाद के विरोध में शासकीय कर्मचारियों के हड़ताल के कारण विगत 2 दिनों से कोरबा के सभी राजस्व न्यायालयों में ताला लगा दिया गया है। राजस्व न्यायालयों और कार्यालयों में ताला लगाया जाना न्यायालयीन कार्य की अवज्ञा है। राजस्व कर्मियों ने ताला लगाकर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न किया है, जिसके लिए दोषी कर्मचारियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया जाए।

शासकीय कार्यालयों और न्यायालयों में अधिवक्ताओं के साथ आम जनता का सीधा ताल्लुक रहता है। यदि कर्मचारी हड़ताल में है तो पीठाशीन अधिकारी को शासकीय कार्यालयों को खुला रखने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था बनाना चाहिए तथा आम जनता की सुविधा उपलब्ध कराना चाहिए।
जिला कलेक्टर कोरबा को इस मामले में संज्ञान लेकर जिन कर्मचारियों ने ताला लगाया है उनके खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने और न्यायालय की अवज्ञा का अपराध पंजीबद्ध किया जाए।

नूतन सिंह ठाकुर
पूर्व सचिव,
जिला अधिवक्ता संघ कोरबा