Big Breaking News
कोरबा न्यूज़

हेल्पेज इंडिया संस्था के माध्यम से वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के द्वारा थाना बालकोनगर में कोरबा जिले में कार्यरत अधिकारियों/कर्मचारियों के लिये N95 मास्क दिया गया।, वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के अघ्यक्ष के.एन.सेठ तथा महासचिव पी.एल.सोनी द्वारा थाना प्रभारी बालकोनगर राकेश मिश्रा को 1500 मास्क वितरण हेतु दिया गया।

बालको/कोरबा(कोरबा वाणी)-आज दिनांक 21.02.2022 को वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के अघ्यक्ष के.एन.सेठ तथा महासचिव पी.एल.सोनी के द्वारा कोरोना से बचाव हेतु बालको थाना में पदस्थ पुलिस अधिकारी तथा कर्मचारी को N95 मास्क वितरण किया गया। पुलिस ड्यूटी के दौरान सीधे आम नागरिको से संपर्क में आते है, इस लिए सबसे पहले अपने आप को सुरक्षित रखते हुए आम जनों को भी मास्क लगाने हेतु प्रोत्साहित करे। थाना प्रभारी बालको नगर के माध्यम से जिला पुलिस विभाग कोरबा हेतु 1500 नग N95 मास्क दिया गया।