Uncategorized

बीती रात रूस ने यूक्रेन पर कई हमले किए, तेल डिपो किया तबाह, खाद्य उत्पादों के गोदाम को पहुंचाया नुकसान

कोरबा वाणी-युद्धग्रस्त यूक्रेन के कई शहर खंडहर में तब्दील हो गए हैं। बीती रात रूस ने यूक्रेन पर कई हमले किए। समाचार एजेंसी के अनुसार तेल डिपो को तबाह कर दिया। खाद्य उत्पादों के गोदाम को भी नुकसान पहुंचाया गया है। यूक्रेन के दी कीव इंडिपेंडेंट ने बताया कि रूस के द्वारा कीव ओब्लास्ट में रात भर हमले किए गए। कीव के 36 किमी दक्षिण में वासिलकिव में एक तेल डिपो रूसी हमले में तबाह हो गया है।