साथियों के साथ नहर में नहाने गया किशोर पानी की तेज धार में बहा
कोरबा(कोरबा वाणी)-साथियों के साथ नहर में नहाने गया 15 साल का किशोर पानी की तेज धार में बहकर लापता हो गया। जब इसकी जानकारी परिजनों ने सीएसईबी चौकी में दी तो गोताखोरों की मदद से लापता किशोर को ढूंढा जा रहा है।
जानकारी के अनुसार बुधवारी निवासी शौर्य गुप्ता सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में कक्षा 9 वीं का छात्र है। वह अपने चार साथियों के साथ रशियन हॉस्टल के पीछे भैंसखटाल के पास से होकर गुजरे नहर में नहाने गया था। नहाते समय वह अचानक लापता हो गया। उसके साथ गए दोस्तों ने अपने स्तर पर खोजबीन की। लेकिन कुछ पता नहीं चला तो परिजनों को सूचित किया। नहर के पानी की तेज धार में बहने की संभावना पर सीएसईबी चौकी पुलिस ने गोताखोरों को बुलाया। किशोर की खोजबीन जारी है।